एएमयू के महिला अध्ययन केंद्र ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2001 में शुरू हुआ यह केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एकमात्र एडवांड महिला अध्ययन केंद्र बन चुका है, जहां महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शोध और अध्ययन किया जा रहा है। पिछले ढाई दशकों में केंद्र ने महिलाओं की स्थिति, अधिकारों, अवसरों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझने के लिए महत्वपूर्ण शोध कार्य किए हैं।