अलीगढ़ के छर्रा में अलीगढ़-दादों रोड़ स्थित मैरिज होम पर 18 फरवरी को एक शादी में देर रात बरात चढ़त में दो डीजे तेज आवाज में बज रहे थे। जिसकी आवाज मैरिज होम के नजदीक जुगनू ज्वेलर्स अमित कुमार को परेशान कर रही थी। ज्वेलर्स ने घर के बाहर आकर डीजे की आवाज को कम करने की बात कही। इसी बात पर बरात चढ़त में आए दर्जन भर युवकों ने उसके साथ बेल्टों, लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए गले में पड़ी लगभग छह लाख की कीमत की सोने की चेन लूट ली।