बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षक नंगे पैर सड़क पर उतर गए। शनिवार को संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने घंटाघर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान एसीएम को 27 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।