एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क अंतर्गत बौनेर तिराहा के पास सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी पर एक व्यक्ति ने हवाई फायर किया। सूचना पर पुलिस व अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलित किए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना गांधीपार्क पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी ने थाना हरदुआगंज में भी घटना की।