अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में 5 नवंबर की शाम सात बजे के करीब बाजार के खेत में दो दिन की एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची कबंल में लिपटी हुई थी। नवजात बच्ची को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। लोधा पुलिस ने नवजात बच्ची को इलाज के लिए मोहनला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। लोधा पुलिस नवजात बच्ची को बाजार के खेत में फेंकने वाले दंपती की तलाश में जुटी है।