राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मानवाधिकार का हनन न हो, इसके लिए यूएनओ बना है। उन्हें गाजा, फलस्तीन तो दिखाई देता है, मगर इजराइल में मारे लोग उन्हें ये दिखाई नहीं देता। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का नरसंहार भी उन्हें नहीं दिखाई देता। इससे उनकी नीयत पर सवाल उठता है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर भयंकर अत्याचार हो रहा है। हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे हैं। इस्कान के चिन्मय दास को गिरफ्तार कर लिया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक खतरे में है। भारत सरकार को इसमें कठोर कदम उठाना चाहिए। चिन्मय कृष्ण दास को भी मुक्त कराना चाहिए।