अतरौली के रामघाट कल्याण मार्ग पर गांव अहमदपुरा व चैंडौली मोड़ के निकट 9 जुलाई रात करीब 9.30 बजे स्टेयरिंग फेल होने के कारण श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें करीब 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन में कई जगह भक्ति संबंधी विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 9 जुलाई शाम को गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा से करीब 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर वृन्दावन का रहे थे। भजन कीर्तन करते भक्त जा रहे थे तभी रात करीब 9.30 बजे जैसे ही ट्रेक्टर गांव अहमदपुरा के निकट चेंडोली मोड पर पहुंचा अचानक ट्रेक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे चालक का नियंत्रण है गया और ट्रैक्टर सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गया।