फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली के मोहसिनाबाद-तेहरा सड़क बनी नाला, छह गांव के 10 हजार लोग परेशान

अतरौली में रामघाट कल्याण मार्ग से मोहसिनाबाद-तेहरा समेत छह गांवों को जोड़ने वाला रोड जलभराव होने से नाले के रूप में तब्दील हो गया है। जलनिकासी नहीं होने से किसानाें ने खेतों में पानी जाने से रोकने के लिए दोनाें मिट्टी की मेंड़ लगा दी हैं। जिससे रोड पर दलदल सा हो गया है। इस रोड पर पैदल तो दूर वाहन लेकर भी नहीं निकल सकते हैं। यह तेहरा के अलावा, स्वालेपुर, ग्यासपुर, चपौटा, भूड़ नगरिया, नगला लोधा का मार्ग है। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें