फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली की ग्राम पंचायत नौअरी के अमृत सरोवर की बदहाल तस्वीर

अतरौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौअरी के अमृत सरोवर की यही बदहाल तस्वीर है। वर्ष 2023 में हर्षोल्लास के साथ इस अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। इसके चारों ओर लोगों के बैठने के लिए बेंच बनवाई गईं। पौधे लगवाए गए। चारों ओर घूमने के लिए पटरी बनी। सरोवर के बाहर गेट बनवाया गया। 26 जनवरी और 15 अगस्त को ध्वजारोहण के लिए चबूतरा बनवाया गया। पूरे जोशोखरोश के साथ इसका उद्घाटन हुआ। ग्राम पंचायत की विशेष उपलब्धियों में यह शामिल हुआ। शुरुआत में सुबह-शाम ग्रामीण यहां आते। सरोवर के चारों ओर घूमते। बेंच पर बैठकर सरोवर के साफ-स्वच्छ पानी को निहारते, लेकिन चंद दिनों बाद ही तस्वीर बदल गई। बुधवार को ध्वजारोहण के लिए बने चबूतरा पर कंडे (उपलों) का ढेर लगा था। सूखे सरोवर में काफी हिस्से में गोबर बिखरा था। करीब 20 बिटौरा रखे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें