प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोमवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। इसके बाद चयनित पहलवानों का 11 अगस्त को मंडल स्तरीय ट्रायल कराया जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में होगी। इसमें फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन दोनों वर्गों में 41-45 से लेकर 110 किलोग्राम तक विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे।