सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकृत 263 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 48 लाख 70 हजार 386 रुपये है। अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किया। अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अलीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने काम किया। विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने भी संयुक्त रूप से अथक प्रयास किए। विभिन्न कंपनियों के ये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद हुए।