7 जुलाई को सुबह तड़के बारिश से अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास स्थित बंबा ओवर फ्लो के कारण कट गया। जिससे बारिश का पानी संजय कॉलोनी की गलियों में चला गया। जिससे गलियों के हालात खराब हो गए। लोगों के घरों में पानी घुस गया। अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारियों ने बोरों में मिट्टी आदि भरकर बंबा के कटे हुए जगह पर लगाया, पर पानी भी कहां रूकने वाला था।