अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो गया है। उन्होंन अपनी आगे की कार्य योजना पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब शहर को हरा भरा बनाने और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारना प्राथमिकता है । सीएम ग्रिड की तीनों चरणों की सड़कों का अगले 7- 8 महीना में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा शहर के हर प्रवेश द्वार पर भव्य गेट बनाए जाएंगे, जिससे आगंतुकों को दिव्यता का अहसास होगा।