अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सितंबर से शहर के सभी 90 वार्डों में "टिप कार्ट मशीन" व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य अलीगढ़ को कचरा मुक्त बनाना है। यह तकनीक सफाई को अधिक प्रभावी बनाएगी। इससे गली-मोहल्लों में कचरा बिखरने की समस्या समाप्त होगी। हाथगाड़ी व रिक्शा सफाई कर्मियों को भी राहत मिलेगी।