अलीगढ़ के वार्ड नंबर-27 समनापाड़ा में बने नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय पर अवैध कब्जा हो गया। यहां पर प्रशांत वाल्मीकि ने ताले डाल कर खाली कक्षों में साइकिल, पलंग, सोफा-सेट, कई क्विंटल लकड़ी, कुर्सियां, बोर्ड और कबाड़ का अन्य सामान भर दिया। परिसर में छह दोपहिया भी खड़े थे। जिससे इस शौचालय का आसपास के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की तो नगर आयुक्त ने बुधवार को ताले तुड़वा कर कब्जा हटवाया।