राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत पांच दिन के प्रवास पर अलीगढ़ आ रहे हैं। माना जा रहा है कि संघ प्रमुख ब्रज की भूमि पर हिंदुत्व के एजेंडे को धार देंगे। चूंकि हाल ही में प्रतिनिधि सभा की बैठक में नागपुर में औरंगजेब को लेकर हुए बवाल पर संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और श्री कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति का मुद्दा भी समय-समय पर गरमाता रहा है। ऐसे में मथुरा के पास अलीगढ़ में संघ प्रमुख के आगमन को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।