अलीगढ़ में लोधा स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले में एक निजी एंबुलेंस के घुसने से कुछ देर के लिए अफसरों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद इस एंबुलेंस को काफिले से अलग रास्ता देकर निकाल दिया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की जान में जान आई।