फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पशु प्रेमियों ने निकाला मार्च, कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने का किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में सामुदायिक कुत्तों को उठाकर शेल्टर होम में बंद करने के खिलाफ देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच 17 अगस्त को शहर में भी पशु प्रेमियों ने मार्च निकाला। वी आर एनिमल लवर के बैनर तले निकाले गए मार्च में पशु प्रेमी और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। मार्च में शामिल पशु प्रेमियों ने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने और शेल्टर होम में रखने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यह आदेश पशुओं के जीवन के लिए खतरा बन सकता है। अटल चाैक से शांति मार्च स्टेट बैंक, घंटाघर से होते हुए वापस सेंटर प्वाइंट पर आकर संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें