अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक अनूठी पहल कर रहा है। सेंटर पहली बार 9 नवंबर को 'एलीवेट' नाम से एक विशेष जॉब फेयर का आयोजन करने जा रहा है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल) साद हमीद के अनुसार, इस आयोजन में एक ही प्लेटफॉर्म पर लगभग 20 कंपनियां भाग लेंगी। जॉब फेयर में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर से एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।