अलीगढ़ में उज्जीवन समूह की महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। गुड्डी नामक महिला ने थाना क्वार्सी क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली महिलाओं को पहले उज्जीवन समूह से जोड़ा गया। उसके बाद बैंक से उनके आधार कार्ड पर लोन दिलवाया। आरोप है कि लोन का पैसा इकट्ठा कर 28 लाख रुपये लेकर गुड्डी कहीं गायब हो गई।