अमर उजाला और ओजोन सिटी के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत गुरुवार को अलीगढ़ के ओजोन सिटी क्लब में वीरांगनाओं और शहीदों के आश्रितों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 38वीं पीएसी बटालियन के कमांडेंट राजेश द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल आर.के. सिंह और कैप्टन आसीन खान मौजूद रहे।