अलीगढ़ में लगातार जहरीली हो रही हवा मनुष्य ही नहीं पेड़ों को भी बीमार कर रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अशोक, अमलताश, सेमलगद्दा, पिलखुन, पापड़ी, गुलमोहर, शीशम, नीम, फायकस जैसे पेड़ों की पत्तियां कहीं पीली तो कहीं पर काली पड़ गई हैं। इसका कारण हवा में मौजूद स्मॉग पत्तियों की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त कर रहा है, जिससे वह बीमार पड़ रही हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वनस्पति विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो यदि यह जहरीली हवा की स्थिति अगले एक महीने तक भी बनी रही, तो इसका सीधा असर प्रकृति पर पड़ेगा और वर्ष 2026 में पतझड़ का मौसम समय से पहले आ सकता है। क्या नुकसान है बता रहे हैं एएमयू वनस्पति विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. अनवर शहजाद