सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती न करें। अपनी यात्रा, तस्वीरें व व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। शर्मिंदगी के डर से शिकायत करने में न हिचकें। किसी भी प्रकार के फ्रॉड होने पर इसकी तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। ये बातें 26 सितंबर को शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला के बैनर तले आयोजित पुलिस की पाठशाला में अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताईं।