इगलास तहसील क्षेत्र के गांव नौगवां में 8 मई को अनुसूचित जाति की दो बहनों की बरात दोहरी खुशियां लेकर आई। क्षत्रिय समाज के लोगों ने बरातियों का स्वागत-सत्कार किया। नाश्ता कराया। बेटियों के कन्यादान के लिए 50000 रुपये की नकद धनराशि भी दी। घटना की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।