थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित जीवनगढ़ पुलिया के पास 8 दिसंबर को स्टेयरिंग फेल होने के कारण एक अनियंत्रित निजी बस ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक मौके से फरार हो गया।