गोरक्षा, लव जेहाद, वक्फ संपत्ति आदि हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा अब अलीगढ़ की धरती पर बनेगी। इसके लिए जीटी रोड बोनेर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद का कार्यालय स्थापित किया गया है। अलीगढ़ मंडल की कमान गोरखनाथ पीठ में करीब 15 वर्ष तक सेवा कर चुके योगी सेवक संजय सिंह को सौंपी गई है। करीब दो बीघा जमीन पर बने कार्यालय को मठ का रूप दिया गया है, जिसका उद्घाटन दो अप्रैल को गोरखनाथ पीठ के मुख्य पुजारी रामेंद्र नाथ करेंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रहेंगे।