अलीगढ़ में गांधी पार्क थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा गांधी पार्क इलाके के अली नगर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क पर ही पलट गई।