सीओ नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताय कि 7 दिसंबर को थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी तुर्कमानगेट में दो पक्षों की बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि प्रकरण कई माह पुराना है तथा एक ही समुदाय के दो पक्षों के मध्य मारपीट का मामला है। प्रकरण में पिट रहे व्यक्ति की शिनाख्त कर ली गई है।