फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने यह बताईं प्राथमिकताएं

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी संजीव रंजन की उपस्थिति में, सभी पदाधिकारियों ने अपने पदों और गोपनीयता की शपथ ली। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर, विनोद कुमार ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि सुनील कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अब्दुल वशी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। जिला मंत्री का पद कामिनी शर्मा को मिला, और कविता सिंह ने संयुक्त मंत्री के रूप में शपथ ली। मनोज कुमार ने संगठन मंत्री, विजय कृष्ण आर्य ने कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार ने संपरीक्षक, और देवेश कुमार ने सांस्कृतिक क्रीड़ा मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसीएम प्रथम दिग्विजय सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, अर्पित उपाध्याय, पीयूष साराभाई सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें