फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के देवी नगला में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे व पड़ोसी के परिवारों में जमकर पथराव-हवाई फायरिंग

अलीगढ़ महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र के देवी नगला में बुधवार शाम एक प्लाट के लिए पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे व पड़ोसी के परिवारों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे-सरिया से मारपीट के बीच जबरदस्त पथराव किया गया। साथ में हवाई फायरिंग तक की गई। बीस मिनट तक चले इस घटनाक्रम से आबादी वाले क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर तितर-बितर हो गए। घटना में पहले हमले का आरोप पूर्व विधायक के भतीजे पर है। दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें