फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत भवनगढ़ी गांव में चार दिन के अंदर दोबारा फायरिंग में युवक और उसकी मां बाल-बाल बचे

चमन शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 06:40 PM IST

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत भवनगढ़ी गांव में महज चार दिन के अंतराल पर 4 जुलाई रात दोबारा से हुई फायरिंग में युवक और उसकी मां बाल-बाल बच गए। हफ्तेभर पहले हुई मामूली नोकझोंक के बाद बेखौफ युवकों ने दूसरी बार फायरिंग कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि तीन दिन पहले के मुकदमे में पुलिस कार्रवाई करती तो शायद आरोपी दूसरी बार यह जुर्रत नहीं करते। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों से पूछताछ की है। पीड़िता भवनगढ़ी निवासी बीना देवी का कहना है कि बीती 27 जून को वह अपने बड़े बेटे आकाश के साथ मायके गईं थीं, उसी दिन छोटे बेटे शिवम के साथ साधु आश्रम के रास्ते पर चेंचू व प्रवीन निवासी ग्वालरा ने मारपीट कर दी। लौटने पर उन्होंने दोनों युवकों के घर शिकायत की तो आरोपियों ने बेटों को जान से मारने की धमकी दी। इसी रंजिश के तहत बीती 30 जून की रात 11:30 बजे चेंचू व प्रवीन गांव भवनगढ़ी के भूपेंद्र उर्फ बॉबी के साथ हथियार लेकर घर आ गए और गालीगलौज करने लगे, इसके बाद हवाई फायरिंग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें