फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के तहत छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

घर या कॉलेज जाते समय कोई शरारती तत्व परेशान करने लगे तो छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि पेन और बालों में लगी चिमटी को शस्त्र बनाकर अपनी आत्मरक्षा कर सकती हैं। टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कॉलेज के सभागार में प्रशिक्षक निशा ने छात्राओं को डेमो करके बताया कि अगर कोई पीछे से पकड़ ले, तो कैसे उसके चंगुल से खुद को आजाद कर सकती हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि अगर दो-तीन लोग आकर घेर लें, तो कैसे अपनी चपलता से उन्हें मात दे सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें