अलीगढ़ के थाना सासनी गेट अंतर्गत 20 जुलाई को रात्रि करीब 10.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ऋषि रावत पेट्रॉल पम्प के सामने एक स्कार्पियो द्वारा दाताराम पुत्र कारे सिंह निवासी हाथरस को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, उपचार के दौरान मृत्यु होने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। स्कार्पियो चालक व अन्य को हिरासत में ले लिया गया।