अतरौली में सात 102, तीन 108 एंबुलेंस मिली हैं। एक एंबुलेंस वेंटिलेटर युक्त एडवांस सपोर्ट सिस्टम से लैस है। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। जरूरतमंदों को आयुष्मान योजना से बिना पैसा खर्च किए बेहतर इलाज मिल रहा है। जनता की सहूलियत लिए दो अतिरिक्त एंबुलेंस विधायक निधि से उपलब्ध कराई जाएंगी।