अलीगढ़ के रमेश विहार और ज्ञान सरोवर कॉलोनी 100 फुटा रोड पर 29 अगस्त को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रवर्तन दल की टीम और अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। घरों के सामने से स्थायी निर्माण को हटाया। सीएम ग्रिड योजना के तहत रमेश विहार कॉलोनी 100 फुटा रोड का चौड़ीकरण और नाला निर्माण किया जाना है। सड़क के नव निर्माण से पूर्व कॉलोनी के लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। 28 अगस्त को नगर निगम ने कॉलोनी में मुनादी कराकर खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा था। इसके लिए एक दिन का समय दिया गया था। 29 अगस्त को सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम संपत्ति विभाग प्रवर्तन दल और निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण को हटवाया।