अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार को वार्ड-61 रज़ा नगर में निर्माणाधीन आरसीसी नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का औचक निरीक्षण किया। गुणवत्ता में गंभीर अनियमितता मिलने पर ठेकेदार और दो अवर अभियंताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की विकास कार्यों में सख्त नीति के तहत हुई।