अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 29 जुलाई को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा।अंक पत्रों में गड़बड़ी जैसे एक नंबर से परीक्षा में फेल आदि अन्य अनियमितता को लेकर उन्होंने नारेबाजी की। छात्रों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में हुई धांधली, प्रवेश परीक्षा परिणाम, नए प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन और अन्य अनियमितता को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।