अलीगढ़ के नुमाइश मैदान एवं धनीपुर हवाई अड्डा पर युद्ध अथवा किसी भी आपातकालीन संकट की स्थिति से निपटने के लिए आपदा विशेषज्ञयों सहित मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस विभाग, नागरिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों व सम्बंधित संसाधनों के साथ मॉक ड्रिल गया। अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल अभ्यास में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेडस व नागरिकों को नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत युद्ध, अग्नि जैसे भयावह स्थिति एवं संकट के समय क्या करें या क्या न करें के बारे में जानकारी दी।