मानिक चौक से शनि जयंती पर राम कथा से पहले विशाल कलश यात्रा निकाली, जिसमें बहनों ने पीले वस्त्र में कलश लेकर ऐसे लग रही थी जैसे मथुरा वृंदावन गोकुल बस गया हो। कलश यात्रा में शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा और महापौर प्रशांत सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलश यात्रा के साथ में राम कथा वाचक सुनील कौशल महाराज ने फीता काटकर किया।