फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के महेंद्र नगर में राठौर बगीची के निकट देर रात कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी भीषण आग

अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क अंतर्गत महेंद्र नगर में राठौर बगीची के निकट 1 जुलाई देर रात एक कन्फेक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। जिसे जैसे बन पड़ा वो आग बुझाने की कोशिश में लग गए। स्थानीय लोगों के अलावा दमकल ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस बीच हुए नुकसान को देखकर दुकान स्वामी गश खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें