अलीगढ़ के कस्बा खैर में 15 सितंबर को एक युवती की सोशल मीडिया पर वीडियो खासी वायरल हो गई। युवती ने दूसरे संप्रदाय से जुड़े युवक से प्यार होने व परिजनों के शादी के लिए तैयार न होने और घर में बंधक बना लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगायी है। युवती ने खुद की हत्या होने तक की आशंका जतायी है। हालांकि युवती के परिजनों ने किसी तरह की आपत्ति न होने की बात कही तो युवती ने भी दूसरी वीडियो में परिवार से कोई दिक्कत नहीं होने की बात कही है।