कस्बा जट्टारी के ग्राम उसरह स्थित मधुबन फैमिली ढाबा पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने बीते सोमवार से 31 गांव के पीड़ित किसानों ने भूमि अधिग्रहण किसान संगठन समिति के तत्वावधान में मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए, जो आज 24वें दिन भी जारी रहा। चौधरी हरपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू (हरपाल गुट) ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज अलीगढ़ जिलाधिकारी से व्यस्त होने के कारण वार्ता नहीं हो पायी हैं। वर्तमान सरकार किसानों पर टैक्स रूपी मार मार रहीं हैं जबकि पूर्व की सरकारें किसानों पर टैक्स नहीं लगाती थी, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं, तब तक हम लोग अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।