फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ के जट्टारी में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मांग रहे किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

जट्टारी के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जमीन के अधिग्रहण में सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मांग रहे किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। प्रशासन और शासन के खिलाफ आक्रोश जताया। वहीं आगे मौन जुलूस, भूख हड़ताल करने पर भी वक्ताओं ने जोर दिया। बढ़े सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे किसान तीन मार्च से उसरह गांव के पास धरना दे रहे हैं। 24 मार्च को दूसरी बार इन किसानों ने धरनास्थल से टप्पल कट, ब्लॉक और थाने तक ट्रैक्टर रैली निकाली। शाम करीब पौने पांच बजे यह रैली धरनास्थल पर लौटी। रैली में करीब 400 ट्रैक्टर और दो कंबाइंड मशीन शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें