पारंपरिक तरीके को छोड़ नई तकनीक से हार्ट सर्जरी करने में अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ने उत्तर भारत में नया मुकाम हासिल किया है। यहां के जेएन मेडिकल कॉलेज ने मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी (एमआईसीएस) तकनीक से तीन साल में 100 मरीजों की निशुल्क हार्ट सर्जरी की है जो उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की तुलना में सर्वाधिक है।