अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के नई बस्ती चौकी स्थित देव होटल में 4 फरवरी को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की प्रेमिका उसे बेहोशी की हालत में टिर्री (ई-रिक्शा) से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है, जबकि युवती इसे आत्महत्या बता रही है।