फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के डिजिटल वीडियो क्रिएटर बबलू राघव और अमित दयाल ने फोटो-वीडियो को बेहतरीन बनाने के लिए दिए टिप्स

अलीगढ़ के डिजिटल वीडियो क्रिएटर बबलू राघव और अमित दयाल अमर उजाला कार्यालय आए। दोनों ने फोटो-वीडियो को बेहतरीन बनाने के लिए टिप्स दिए। अलीगढ़ जिले के टॉप डिजिटल वीडियो क्रिएटर में शुमार बबलू राघव को यूट्यूब की ओर से दो सिल्बर बटन और एक गोल्ड बटन देकर सम्मानित किया जा चुका है। यूट्यूब पर अपने नाम से उनके एक चैनल पर 74000, तकनीकि जानकारी पर आधारित दूसरे चैनल में 15 लाख 60 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पर इनके पेज पर चार लाख 70 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 13 साल पहले इन्होंने बेलदारी की। उसके बाद एक भट्टी पर मजदूरी की। उसके बाद एक जन सेवा केंद्र पर नौकरी की। वहां से शुरू हुआ वीडियो क्रिएटर का सफर, जो आज तक नहीं रूका। बबलू बताते हैं कि शुरुआत में वे दोस्त के मोबाइल से वीडियो बनाते थे, आज उनके पास वीडियो शूट से लेकर एडिटिंग तक की सारी सुविधाएं हैं। अलीगढ़ में ऑटो सेक्टर की वीडियो बनाने वाले टॉप डिजिटल वीडियो क्रिएटर अमित दयाल को यूट्यूब की ओर से एक सिल्बर बटन मिल चुका है। यूट्यूब पर उनके ऑटो सेक्टर के वीडियो देने वाले चैनल पर एक लाख 65 हजार से ज्यादी सब्सक्राइबर हैं। इनके फेसबुक पेज पर एक लाख 72 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इन्हें बचपन से ही वीडियो में एक्टिंग करने का शौक था। एक शिक्षक बने, पर भाग्य को मंजूर कुछ और था। उन्होंने ऑटो सेक्टर में वीडियो बनाना शुरू किया। दो पहिया वाहनों की वीडियो बनाते गए। अमित दयाल ने कहा कि शौक में वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने लगे। कुछ महीनों के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते काम थोड़ा रुक गया था। बाद में कुछ संघर्ष के बाद ऑटो सेक्टर पर चैनल चल पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें