15 जून सुबह करीब 11 बजे सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन किशोरी व एक बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक मौका देखकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।