अलीगढ़ में कस्बा छर्रा के अतरौली रोड़ स्थित कृषि उत्पादन मण्डी समिति के गल्ला व्यापारी से 6 नवंबर की देर रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर एक लाख 60 हजार रूपये व एक मोबाइल लूट लिए और भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को निजी चिकित्सालय में भरती कराया। लूट की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना से गुस्साए गल्ला व्यापारियों ने 7 नवंबर की प्रात: हड़ताल करते हुए धरना पर बैठ गये। वहां पहुंचे क्षेत्राधिकारी छर्रा ने 72 घंटे में घटना का पर्दाफाश करने के आश्वासन देकर दो घंटे बाद हड़ताल खत्म करायी।