अलीगढ़ के चंडौस में अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि आज प्रदेश में वर्दी वाले को देखकर अपराधी कांपने लगते हैं। आज जेलों में भी एनकाउंटर होने में देर नहीं लगती है। पहले प्रदेश में शाम छह बजे के बाद बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में घबराती थीं। आज सनातनियों व रामभक्तों की सरकार है, तो अपराधी जान की भीख मांगते हैं।