अलीगढ़ के थाना बरला अंतर्गत 14 जून को ग्राम खुशावली में एक व्यक्ति के सिर को गंजा कर जूते की माला पहना कर गली में घुमाया गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। थाना बरला की पुलिस ने संज्ञान लेते हुए थाने पर वादी पदम सिंह की तहरीर लेकर दो नामजद अभियुक्त व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया।